पटना, अप्रैल 1 -- नवादा के रोह प्रखंड व थानांतर्गत रोह पुरानी बाजार में सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना बिगाड़ने वाली घटना की जांच के लिए राजद ने कमेटी बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पूर्व मंत्री मो. इसराइल मंसूरी की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय जांच समिति गठित की है। प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि कमेटी में डॉ. उर्मिला ठाकुर, सतीश कुमार दास, सलमान रागिब, मधु मंजरी, एजाज अहमद, बबलू मालाकार, उदय कुमार यादव, विमल कुमार राय को सदस्य बनाया गया है। कमेटी सभी पहलुओं की जांच कर पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.