गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज/उचकागांव,नगर प्रतिनिधि। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में गुरुवार को पेड़ से फांसी के फंदे पर लटक कर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका गांव के शहाबुद्दीन शेख की 19 वर्षीय पुत्री समसीदा खातून बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, उचकागांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। परिजनों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अक्सर बिना किसी को बताए घर से निकल जाया करती थी। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे भी वह घर से निकली थी। करीब दस बजे ग्रामीणों ने युवती को पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.