नवादा, अप्रैल 22 -- नवादा नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स यानी संपत्ति कर की वसूली और करदाताओं के दायरे को बढ़ाने की प्रक्रिया में तेजी आई है। नगर निकाय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। नगर परिषद प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक कुल लक्ष्य का लगभग 75.86 प्रतिशत राजस्व वसूला जा चुका है। नगर परिषद, नवादा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सिर्फ होल्डिंग टैक्स से 2,54,69,656.00 रुपये की वसूली का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि के दौरान अब तक कुल 1,93,23,262.00 रुपये का टैक्स संग्रह किया जा चुका है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो यह कुल लक्ष्य का 75.86 फीसदी है। शेष राशि की वसूली के लिए व...