गया, जून 8 -- पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के नवादा-तिलैया रेलखंड के बीच किमी 78/6-8 पर आरसीसी बॉक्स स्थापित करने के लिए नौ जून को आठ घंटे का ट्रैफिक सह विद्युत ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य एयर पुशिंग विधि से किया जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार मंगलवार की सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक 480 मिनट का ब्लॉक निर्धारित किया गया है। इस दौरान गया-नवादा सेक्शन पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा और यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। यह भी पढ़ें- नवादा-तिलैया रेलखंड पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगीनिर्माण कार्य की सुरक्षा रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य की सुरक्षा और समयबद्ध निष्पादन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनें परिवर्तित म...