नवादा जेल में बंद गैंगरेप के आरोपित ने लगायी फांसी, मौत
नवादा, जुलाई 23 -- नवादा मंडल कारा में बंद नाबालिग से गैंगरेप के आरोपित एक विचाराधीन कैदी ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना दोपहर करीब 2:45 बजे की है। उसने मंडल कारा के वार्ड नंबर-14 व 15 के बीच में स्थित सीढ़ी वाले कमरे को भीतर से लॉक कर दिया और ऊपर ग्रिल में गमछा बांध कर लटक गया। ग्रिल काटकर उसे बाहर निकाला गया और मंडल कारा के डॉक्टर के निर्देश पर तत्काल ऑक्सीजन लगाकर उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे क्लीनिकल व ईसीजी जांच के आधार पर मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद के रूप में की गयी है। वह नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के महाराजवन गांव के रघु चौहान का बेटा है। वह नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में नवादा मंडल कारा में बंद था। उसे 15 मई 2025 को नवादा मंडल कारा भेजा गया था। वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.