नवादा, मार्च 28 -- ​नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के दक्षिण-मध्य क्षेत्र में स्थित नवादा जिले में आने वाले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं। जिले में अगले 48 घंटों तक मौसम की सक्रियता विशेष रूप से गंभीर रहने वाली है। मौसम विभाग ने नवादा सहित दक्षिण बिहार के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें मेघगर्जन, वज्रपात यानी ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन और उपग्रह चित्रों के विश्लेषण के आधार पर कृषि मौसम वैज्ञानिक रौशन कुमार ने बताया कि ​नवादा जिले में वर्तमान मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण एक ट्रफ लाइन यानी द्रोणिका है, जो उत्तर-पश्चिमी बिहार से लेकर मणिपुर तक फैली हुई है। इसके साथ ही चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र और पछुआ हवाओं का प्रभाव जिले के वायुमंडल ...