नवादा, मार्च 19 -- नवादा, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2025-30 के बीच में नवादा में कई काम कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नवादा जिले में रोजगार के लिए 5 लाख 17 हजार महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए। उन्हें रोजगार आगे बढ़ाने के लिए दो लाख की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी। नवादा जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नए उद्योग लगाए जाएंगे। डेयरी को बढ़ावा देने के लिए जिले के 897 दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जाएगा। सभी प्रखंडों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोला जाएगा। सभी प्रखंडों में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष अस्पताल और नवादा सदर अस्पताल को अति विशेष अस्पताल बनाया जाएगा। नवादा जिले में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। सबका सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.