खगडि़या, मार्च 24 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की देर शाम खनन विभाग और चौथम पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लोकल बालू से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। इस मामले में चौथम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, खनन निरीक्षक सपना कुमारी और चौथम पुलिस को बागमती नदी के नवादा घाट पर अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की, जहां अवैध रूप से लोकल बालू लोड करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में सफल रहे। खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ...