गिरडीह, जून 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। नवादा-गिरिडीह रेल परियोजना में देवरी प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों को नहीं जोड़ा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस परियोजना से देवरी चतरो को नहीं जोड़ा गया तो कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में प्रखंड क्षेत्र के हज़ारों लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय की अगुवाई में सदस्यों ने उक्त निर्णय की घोषणा की। बताया कि इस परियोजना योजना के तहत नवादा से सतगावां, गावां व तिसरी प्रखंड को जोड़ा जा रहा है। जबकि गिरिडीह जिले का सबसे पिछड़ा हुआ सुदूरवरती देवरी प्रखंड को इससे वंचित रखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिहारीगंज-बनमनखी-बीरपुर रेल लाइन को मिली नई गति जिससे दो लाख से अधिक जनसंख्या वाले देवरी प्रखंड को इस महत्वाकांक्षी योजना से वंचित हो जाना पड़ेगा। सदस्यों ने...