नवादा गांव से 15 लावारिस कुत्तों को पकड़ा
नोएडा, मार्च 31 -- दनकौर, संवाददाता। नवादा गांव में मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने अभियान चलाकर 15 लावारिस कुत्तों को पकड़ा। गांव में कुत्तों के हमले की बढ़ती घटनाओं के बाद प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले एक पागल कुत्ते ने गांव में करीब 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया। वहीं, कई अन्य कुत्तों पर भी हमला किया। इससे उन कुत्तों में असामान्य व्यवहार और पागलपन जैसे लक्षण दिखने लगे। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों को दी। इसके बाद मंगलवार को टीम नवादा गांव पहुंची और करीब 15 कुत्तों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए कुत्तों की नसबंदी की जाएगी और उन्हें रेबीज के टीके लगाए जाएंगे, ताकि संक्रमण के खतरे को रोका जा सके। उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.