सीवान, मार्च 28 -- सिसवन, एक संवाददाता।चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में गुरुवार की रात्रि चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।चोरी की घटना स्थानीय निवासी कन्हैया यादव व सिपाही महतो के घर में हुई है। सूचना पर चैनपुर की पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नवादा निवासी कन्हैया यादव के घर में पड़ोसी के बाउंड्री के सहारे चोरों ने छत पर चढ़ सीढ़ी के सहारे आंगन में उतरे। जिस कमरे में परिजन सो रहे थे उस दो कमरे को बाहर से कुंडी बंद कर दिया। तीसरे कमरे में रखें सामान की चोरी कर ली गई। चोरी की घटना में 10 हजार रुपए नगद, सोने का गले का हार अन्य जेवरात व कागजात लेकर निकल गए। दुसरी ओर सिपाही महतो के घर में मुख्य दारवाजा का ताला काट अंदर घुसे व कमरे का ताला तोड़ कमरे में रखे अलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.