पटना, अप्रैल 1 -- भाकपा माले ने नवादा के रोह बाजार में रामनवमी के दिन हुई सांप्रदायिक हिंसा की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। पार्टी के जांच दल ने घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है। जांच दल में पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव, राज्य कमेटी सदस्य नरेन्द्र कुमार, नवादा जिला कमेटी सदस्य श्यामदेव विश्वकर्मा तथा जहानाबाद के गुड्डू यादव शामिल थे। बुधवार को पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार से आगजनी और हिंसा में शामिल संगठित तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने, पीड़ित दुकानदारों को तत्काल मुआवजा और पुनर्वासित करने, पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता लाने तथा निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने और क्षेत्र में स्थायी शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बहाली के लिए पहल करने की मांग की। भाकपा माले ने सरकार को चेतावनी ...