इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- बकेवर। क्षेत्र के ग्राम नवादा के बीहड़ी क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में करीब कई एकड़ बीहड़ की जमीन जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के दरोगा सुभाष मौर्य ने बताया कि आग की सूचना मिल गई थी, लेकिन गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। स्थानीय कर्मचारियों की मदद से शाम 6 बजे आग पर काबू पाया गया। किसान सर्विस कुमार ने बताया कि पशु चराने वालों द्वारा लापरवाही से आग लगाने का अनुमान है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने सुबह 10 बजे ही इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पर दर्ज करा दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...