प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 23 -- बिहार में नवादा जिले के सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर फर्जी कॉल कर डीसीएलआर पश्चिमी स्नेहा कुमारी को धमकी दी गई है। घटना के बाद डीसीएलआर ने डीएम को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है। मामला हाइप्रोफाइल होने के कारण डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कॉल करने वाले नंबर की जांच का आदेश दिया है। नंबर की जांच के बाद घटना की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीसीएलआर स्नेहा कुमारी ने डीएम को बताया है कि बीते 11 अप्रैल की दोपहर 3:31 बजे उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर दो बार तथा निजी मोबाइल नंबर पर भी दो बार कॉल आई। अंजान नंबर से कॉल करने वाले ने अपना परिचय नवादा के सांसद विवेक ठाकुर के रूप में दिया। उसने कहा कि मड़वन अंचल के राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार के विरुद्ध की गई कार्रवाई की अनुशंसा के आधार पर डीएम के निर्देश पर जो कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.