नवादा, मई 17 -- ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को नवादा जिले की सभी थोक एवं खुदरा दवा दुकानें बंद रहेंगी। नवादा केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि जिले के दवा विक्रेता ऑल इंडिया बंदी का पूर्ण समर्थन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को रामगढ़ की दवा दुकानें रहेंगी बंदबंदी का समय बंदी 19 मई की रात 12 बजे से शुरू होकर 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। दवा विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष राजन कुमार ने कहा कि शनिवार से जिले के दवा विक्रेताओं ने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट और नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। यह भी पढ़...