नवादा, अप्रैल 23 -- नवादा जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण जल संकट की स्थिति गंभीर हो गई है। जिले की जीवनदायिनी मानी जाने वाली नदियां खुरी, सकरी, धनार्जय, तिलैया और ढाढर पूरी तरह सूख चुकी हैं। इनकी उप नदियां पंचाने, नाटा और बघैल आदि भी सूख चुकी हैं। अप्रैल के महीने में ही नदियों का यह हाल बड़े संकट का कारण बन गया है। नदियों के सूखने का सीधा असर भू-जल स्तर पर पड़ा है। नदियों के आसपास के चापाकल और कुएं जवाब देने लगे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। भीषण तपन के बीच नदियों के रेत में तब्दील होने से मवेशियों और जंगली जानवरों के लिए पीने के पानी का कोई सहारा नहीं बचा है। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री तापमान के बीच हीट वेब की चपेट में नवादा उल्लेखनीय है कि ​नदियों की इस दुर्दशा के पीछे केवल गर्मी ही नहीं, बल्कि अवैध बाल...