हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 4 -- बिहार के नवादा स्थित धर्मशीला देवी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। इसके बाद निजी अस्पताल को सील कर दिया गया। उसमें भर्ती मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय जांच में पूर्व राज्यमंत्री एवं बाहुबली राजबल्लभ प्रसाद यादव और जेडीयू की नवादा विधायक विभा देवी के आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। राजबल्लभ और विभा देवी के बेटे की मौत के मामले में अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। नवादा डीएम रवि प्रकाश के आदेश पर सिविल सर्जन डॉ. बिनोद कुमार चौधरी के निर्देशानुसार डॉक्टरों की टीम और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शुक्रवार को केंदुआ स्थित धर्मशीला देवी अस्पताल सील कर दिया गया। नवादा सदर बीडीओ सह मजिस्ट्रे...