नवादा, मार्च 22 -- रजौली (नवादा)। निज संवाददाता नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया गांव से एसटीएफ और पुलिस बल ने शुक्रवार की देर रात पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो रायफल, 20 कारतूस, भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ कई प्रतिबंधित सामग्रियों को जब्त किया है। दोनों नक्सली रजौली थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि रजौली थाना क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना मिल रही थी। एसडीपीओ गुलशन कुमार के निर्देश पर एसटीएफ और पुलिस बलों के सहयोग से हरदिया गांव में संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पीएलएफआई नक्सल संगठन के दोनों सदस्यों हरदिया गांव निवासी स्व. रामेश्वर राजवंशी के पुत्र दयानंद राजवंशी उर्फ गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.