नवादा, फरवरी 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है। पिछले 48 घंटों से तापमान में भारी उतार-चढ़ाव ने नवादा वासियों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां सुबह और शाम के वक्त ग्रामीण इलाकों व पहाड़ी क्षेत्रों में कनकनी महसूस की जा रही है, वहीं दोपहर में सूरज के तल्ख तेवर लोगों को पसीने छुड़ा रहे हैं। इस सर्द-गर्म मौसम ने सबको परेशान कर रखा है। नवादा शहर के मुख्य बाजारों में फिर से शाम ढलते ही सन्नाटा पसरने लगा है, क्योंकि अचानक पारा गिरने से ठंड बढ़ जा रही है। दिन-रात के तापमान में आ रहे लगभग 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के अंतर के कारण लोग-बाग बीमार पड़ रहे हैं। इस कारण, सदर अस्पताल में मरीजों की कतारें लंबी होने लगी हैं। निजी अस्पतालों में भी मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। नवादा में इस समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.