नवादा, अप्रैल 6 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गयी। घटना रविवार को नगर थाना क्षेत्र के हरिश्चंद्र स्टेडियम रोड में स्थित एक नर्सिंग होम की बतायी जाती है। मृतका पिंकी खातून नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ले के मो. हुसैन की पत्नी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोनों की मौत पर इलाज के क्रम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर नर्सिंग होम के समीप जमकर हंगामा किया। सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों तथा नर्सिंग होम के स्टाफ से इस बारे में पूछताछ की। बताया जाता है कि परिजनों द्वारा इस बारे में लिखित शिकायत नहीं दिये जाने के कारण पुलिस कुछ देर बाद नर्सिंग होम से वापस लौट आई। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस...