नवादा, मई 3 -- नवादा जिले के गोविन्दपुर में जंगली हाथी ने एक अधेड़ मजदूर को कुचल कर मार डाला। घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे माधोपुर पंचायत के जेटसारी गांव के आनंद नगर जाने वाले मार्ग पर हुई। मृतक 50 वर्षीय बच्चू राम आनंद नगर टोले के स्व. बंधु राम के पुत्र थे। घटना के वक्त वह जेटसारी गांव से मजदूरी कर टार्च लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में छुपे हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचल कर मार डाला। इस बीच जंगलों में रेस्क्यू अभियान चला रही बांकुड़ा व वन विभाग की टीम हाथी की तलाश करती वहां पहुंची और मृतक के शव पर उनकी नजर पड़ी। यह भी पढ़ें- गोविन्दपुर : एक माह से हाथी के आतंक से दहशत में ग्रामीण घटना की जानकारी मिलते ही आनंद नगर के ग्रामीण वहां पर जुट गये और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर हाथी को भगाने की कोशिश में जुट गए। पटाखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.