नवादा, फरवरी 18 -- रोह (नवादा), निज संवाददाता नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के समरैठा गांव के बधार में खेत का पटवन कर रही महिला की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार की रात डंगरा आहर के समीप खेत में नग्न हालत में महिला की लाश पाई गई। उसके गले में साड़ी से फंदा लगा हुआ था और ललाट पर धारदार हथियार से कटे का निशान पाया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह स्टेट हाइवे 82 को चोरवर गांव के पास करीब साढ़े चार घंटे तक जाम रखा। जाम के कारण परीक्षार्थियों एवं वीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में काफी परेशानी हुई। इधर प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने मृतका के परिजनों के साथ ग्रामीणों को भी धोखे में रखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...