नवादा, मई 21 -- नवादा में मंझवे-नरहट स्टेट हाईवे-103 पर तेज अनियंत्रित रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क के नीचे खेतों में जाकर पलट गया। घटना बुधवार की शाम सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के सराय बेलदारी मोड़ के समीप की है। यह भी पढ़ें- दलसिंहसराय में हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मीघटना की सूचना घटना की सूचना पर डायल 112 व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को हिसुआ सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के बाद मंझवे-नरहट स्टेट हाईवे-103 को घटनास्थल के समीप शाम करीब 6:00 बजे जाम कर दिया। लोग मुआवजा व कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतकों में स्व. राजेन्द्र यादव का बेटा 42 वर...