नवादा, मार्च 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में ईंटों से दबकर एक महिला मजदूर की मौत हो गयी। घटना रविवार की शाम करीब 4:30 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्राणपुर मोड़ पर स्थित एक ईंट-भट्ठे की बतायी जाती है। मृतका की पहचान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गोविन्द विश्वकर्मा की पत्नी 28 वर्षीया सविता देवी के रूप में की गयी है। वहीं घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उसकी पहचान बिलासपुर के शिवरतन विश्वकर्मा के रूप में की गयी है। दोनों रिश्तेदार बताये जाते हैं। बताया जाता है कि घटना के वक्त दोनों नारदीगंज के भलुआ गांव के निवासी जितेन्द्र चौहान के प्राणपुर मोड़ स्थित ईंट-भट्ठे पर ईंट निकाल रहे थे। इसी दौरान ईंट भरभरा कर गिर गया। जिससे दोनों दब गये। घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां सविता देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.