नवादा:अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत
नवादा, अगस्त 19 -- नवादा-जमुई मार्ग पर कादिरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां में स्थित डाक बाबा के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे की बतायी जाती है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन समेत भाग निकला। इस बीच आसपास के लोगों ने डायल 112 व कादिरगंज थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी।
घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति को नवादा सदर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास रहे आधार कार्ड व बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसकी पहचान की गयी। मृतक 47 वर्षीय गया प्रसाद यादव मूल रूप से वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सराय ठेरा गांव के रहने वाले थे। वे स्व. लालो यादव के पुत्र बताये जाते हैं। वह वर्तमान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.