धनबाद, जून 29 -- धनबाद। नवाडीह बी पॉलीटेक्निक के पास चोर ने शनिवार की रात मुकेश कुमार पांडेय के घर से 22 हजार रुपए नकद, एक अंगूठी और उनके मां के कपड़े व कागजात की चोरी कर ली। मामले की शिकायत मुकेश ने रविवार को धनबाद थाने में की। मुकेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि चोरी की वारदात को रात दो बजे से सुबह चार बजे के बीच अंजाम दिया गया। वे अपने आवास (राधा माधव) में ऊपर वाले तल पर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोए हुए थे। नीचे तल पर उनकी मां सो रही थीं। उन्हें सुबह पांच बजे चोरी की घटना की जानकारी मिली। चोर अलमारी और बक्सा तोड़ कर रुपए, अंगूठी और कपड़े ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...