नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा के चर्चे पहले भी इंटरनेट पर हो चुके हैं। वह एक बार फिर से गूगल के टॉप ट्रेंड्स में हैं। शोरा के ट्रेंड होने की वजह उनके पिता का रीसेंट इंटरव्यू है। इसमें नवाज ने अपनी बेटी के एक्टिंग के लिए पैशन पर बात की। साथ ही बताया कि वह शोरा उनकी बड़ी क्रिटिक है। वह उनके डांस का मजाक उड़ाती है। नवाज ने यह भी बताया कि शोरा फिल्मों में आएंगी या नहीं।शोरा के इंटरनेट के चर्चे नवाजुद्दीन सिद्दीकी जूम से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने फिल्मों से जुड़े कई सारे टॉपिक्स पर बात की। उनसे पूछा गया कि उनकी बेटी काफी खूबसूरत है और इंटरनेट पर लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। उनसे पूछा गया कि शोरा को कब लॉन्च कर रहे हैं। इस पर नवाज ने जवाब दिया कि बेटी अभी पढ़ाई पूरी कर रही है। नवाज ने बताया कि उनकी बेटी शोरा एक्ट...