नई दिल्ली, मई 10 -- बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है, लेकिन एक वक्त था कि जब उन्होंने भूखे पेट रहकर और छोटी-मोटी नौकरियां करके भी ऑडिशन दिए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बहुत टफ स्ट्रगल देखा है, लेकिन बावजूद इसके हार नहीं मानी और एक्टिंग की दुनिया में कोशिश करते रहे। उनकी किस्मत चमकी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से। इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। लेकिन उससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जो स्ट्रगल किया और उस दौरान जो ऑडिशन दिए, उनके यादगार किस्से वो आज भी अपने पॉडकास्ट में साझा करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने अपनी जर्नी के सबसे फनी ऑडिशन का सुनाया था।ऑडिशन ले रहा था 5 साल जूनियर लड़का नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने एक सीनियर एक्टर के साथ ऑडिशन देने गए हुए थे। जब वो ऑडिशन वेन्यू पर पहुंचे तो यहां उन्हें पता च...