लखनऊ, जनवरी 29 -- फोटो लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) आर्थिक सशक्तीकरण, नवाचार और आपसी सहयोग का एक सशक्त मंच है। ऐसे आयोजनों से न केवल व्यापार और उद्यमिता को मजबूती मिलती है, बल्कि यह समाज के व्यावसायिक विकास को नई दिशा देता है। यह बात विधायक एवं आईवीएफ प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज बोरा ने कही। वह गुरुवार को हजरतगंज में आईवीएफ युवा इकाई द्वारा आयोजित आईवीएफ बिजनेस मीट: ग्रो योर बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक दौर में नवाचार ही व्यापार की सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के दौरान युवा प्रदेश महामंत्री अनुराग साहू ने मीट के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य विभिन्न व्यवसायों और उद्योगों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना है, ताकि वे अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.