बोकारो, अप्रैल 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को माता जीजीपीएस के सुंदरिजी ऑडिटोरियम में टीएलएम प्रदर्शनी का उद्घाटन संरक्षिका जसपाल कौर ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रस्तुत शिक्षण-सामग्री का अवलोकन कर शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे चार्ट, कार्यशील मॉडल, फ्लैशकार्ड्स व गतिविधि आधारित शिक्षण उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में सभी विंग्स के शिक्षक व अभिभावकों ने भाग लेकर प्रदर्शनी की सराहना की। प्राचार्य अभिषेक कुमार ने सेक्टर 2 व सेक्टर 5 प्राथमिक विंग के शिक्षकों के नवाचारी प्रयासों की प्रशंसा की। प्रदर्शनी ने आधुनिक शिक्षण पद्धति में प्रयोगात्मक साधनों के महत्व को रेखांकित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...