नैनीताल, अगस्त 8 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में शनिवार को एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग फ्यूलिंग स्टार्टअप एंड न्यू वेंचर्स विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया।स्वामी राम हिमालयन विवि देहरादून के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्राचार्य प्रो. रित्विक दुबे ने कहा कि मजबूत विचार, सही मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग से नवाचार को सफल व्यवसाय में बदला जा सकता है। उन्होंने प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट, मिनिमम वायबल प्रोडक्ट, बूटस्ट्रैपिंग, इन्क्यूबेशन, एंजेल निवेश, वेंचर कैपिटल फंडिंग की प्रक्रिया समझाई। कहा कि निवेश से पहले अपने विचार या तकनीक के बौद्धिक संपदा अधिकार सुरक्षित करना जरूरी है। कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यहां प्रो. ललित तिवारी, निदेशक इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेल प्रो. आशीष तिवारी, प्रो. ...