मोतिहारी, सितम्बर 13 -- मोतिहारी, निप्र। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एचआईएच)-2026 के तहत मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मोतिहारी में शनिवार को इंटरनल हैकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी कौशल और समस्या-समाधान की क्षमता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का विवरणहैकाथॉन में टीम अविष्कार,कृषि कौतर, बाइट फोर्ज, वर्कर हब, देशी एक्स, कोनेक्स, सेंटरी एक्स, पिक्सल फोर्ज, टेकिज, यात्रा वन, सीएफसी, कंक्रीट कोर्डस,लॉजिक फोर्ज, प्रहार, सोलर फ्रेश, किसान सेतु सहित विभिन्न छात्र टीमों ने भाग लिया। टीमों ने कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, परिवहन, साइबर सुरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालनकॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवनीत कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन कि...