कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। बजट में अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा दिया गया है। विश्वविद्यालयों में रोजगारोन्मुख शिक्षा दी जाएगी। सभी छात्रों को रोजगार मिलेगा, जिससे देश आत्मनिर्भर बनेगा। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाली बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संकट नहीं होगा। बजट 2026 में शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास का आधार माना गया है। सेमी कंडक्टर और इलेक्ट्रानिक्स मिशन के लिए भारी निवेश भारत को तकनीकी आत्मनिर्भरता देगा। बायोफार्मा क्षेत्र में निवेश बढ़ने से अनुसंधान के साथ युवाओं में रोजगार के रास्ते खुलेंगे। एमएसएमई क्षेत्र में अतिरिक्त वित्तीय सहयोग मिलने से युवाओं का विकास होगा। देश में तीन नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.