नवाचार में नई क्रांति का नेतृत्व करता उत्तर प्रदेश
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- शहजाद पूनावाला,राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा भारत में नवाचार अब तटीय क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश के हृदयस्थल उत्तर प्रदेश से इसका नया नक्शा खींचा जा रहा है। दशकों तक हिंदी पट्टी को केवल इंजीनियरों का भंडार माना गया, जो अपनी प्रतिभा से दूसरे राज्यों को समृद्ध करते थे, पर आज उत्तर प्रदेश आर्थिक महत्वाकांक्षा का एक नया चेहरा बन रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य अब केवल प्रतिभा निर्यात नहीं कर रहा, बल्कि उसे पोषित कर अरबों डॉलर की कंपनियों में बदलने का संकल्प ले रहा है। आज 21,000 से अधिक स्टार्टअप्स और आठ यूनिकॉर्न्स के साथ, उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। यह उभार किसी वैश्विक घटना का संयोग नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व और परिपक्व नीति-निर्माण का परिणाम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.