मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- डायट में आयोजित नवाचार महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को विचार गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नवाचार प्रस्तुतीकरण में प्राथमिक विद्यालय बदनपुर कमलपुर की सहायक अध्यापिका जूही जैन एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की सहायक अध्यापिका सुनीता देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नम्रता सिंह व रश्मि को द्वितीय तथा प्रगति वर्मा, प्रवक्ता राजीव और गुलशन कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कला क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी में अंजलि प्रथम, पुष्पा वर्मा द्वितीय तथा पूनम एवं प्रिया चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। गणित प्रदर्शनी एवं ओलंपियाड में अलका यादव व क्रांति ने प्रथम, सारिका यादव व खुशबू पांडे ने द्वितीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.