एटा, जून 11 -- ब्लॉक जैथरा के गांव मानपुर में प्रगतिशील किसान विनोद चौहान के कृषि फार्म में डीएम अरविंद सिंह, एसएसपी इॅला मारन ने नवाचारों, अभिनव प्रयोगों को देखा। डीएम ने कृषि फार्म में विभिन्न नवाचारों का निरीक्षण करते हुए कृषकों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। किसान जैविक खेती को बढ़ावा देकर अपनी उपज की गुणवत्ता एवं आय दोनों में वृद्धि कर सकते हैं। डीएम ने प्रगतिशील कृषक विनोद चौहान को किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से गेंदा, गुलाब सहित अन्य पुष्पों की खेती एवं कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की संभावनाओं पर कार्य करने की सलाह दी। उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह व क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।जल संरक्षण-उर्जा बचत समय की जरूरतडीएम ने कहा कि जल संरक्षण...