गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- गाजियाबाद, वंदना। उत्तरी भारत वस्त्र अनुसंधान संघ (निटरा) में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत की गई। इस दौरान निटरा और सी-डैक ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इससे नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोगों को बढ़ावा मिलेगा। इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इमर्जिंग टेक्नॉलोजीज एंड देयर एप्लीकेशंस का उद्घाटन प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में डिजिटल प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। संस्थान के महानिदेशक डॉ. एमएस परमार ने निटरा की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...