नवाचार के लिए 11 किसानों को कृषि मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
गोपालगंज, सितम्बर 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शनिवार को आंबेडकर भवन में आयोजित किसान कल्याण संवाद-सह युवा एवं महिला किसान सम्मान समारोह में कृषि मंत्री ने नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम के तहत शगुफ्ता नाज को मशरूम उत्पादन, कुरैशा बेगम को मोटा अनाज, निखिल गुप्ता को ड्रैगन फ्रूट, मशरूम एवं स्ट्रॉबेरी की खेती, डॉ. अली अकबर रिजवी को सेब, बेर, लौकी, आलू, चाइनीज पत्ता गोभी, मूली आदि, रोहित मद्धेशिया को केला और पपीता की खेती, नितेश्वर दुबे को प्राकृतिक खेती, नारायण प्रसाद को वर्मी कंपोस्ट, मनोज सिंह को केला और पपीता की खेती, राजेश कुमार को फूलगोभी, बबलू राम को कृषि यंत्रीकरण तथा नरेंद्र प्रसाद को कृषि यंत्रीकरण में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। (रिपोर्ट-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.