श्रावस्ती, अगस्त 31 -- श्रावस्ती,संवाददाता। विकास क्षेत्र हरिहरपुररानी के कंपोजिट स्कूल राजापुर रानी की प्रधान अध्यापिका सुश्री अमिता टंडन को राज्य अध्यापक के लिए चयनित किया गया है। इससे शिक्षकों में खुशी है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी सूची में अमिता टंडन का नाम देख शिक्षक गदगद हैं। सुश्री अमिता टंडन की नियुक्ति कम्पोजिट विद्यालय राजापुर रानी में नौ जुलाई 2016 को हुई थी। यहीं प्रथम नियुक्ति के बाद से स्कूल को संवारने में जुट गईं। विद्यालय परिवार व शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय में स्वच्छ व सुसज्जित भौतिक परिवेश के साथ शैक्षिक प्रतियोगी वातावरण प्रदान करना, नामांकन वृद्धि करना और बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना इसके स्वभाव में है। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल भेजने के लिए निरंतर अभिभावक संपर्क करना, जन समुदाय को समय-समय पर शासन की योजनाओ...