रांची, जनवरी 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से 'एक्सिलेरेशन ऑफ एकेडमिक रिसर्च, यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड स्टार्टअप्स हब' (आरुष) का कार्यालय शुरू किया गया है। शनिवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने इस धारा-8 कंपनी के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। यह इकाई कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा-8 के तहत एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में गठित की गई है, जो विश्वविद्यालय के 'सेंटर फॉर इनोवेशन, इंक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप' (सीआईआईई) के अंतर्गत कार्य करेगी। आरुष का मुख्य उद्देश्य नवाचार, कौशल विकास, इंक्यूबेशन, परामर्श सेवाएं और बाह्य-वित्तपोषित अनुसंधान के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाना है। कुलपति ...