मोतिहारी, सितम्बर 4 -- तेतरिया। शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से विद्यार्थी न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करते हैं, बल्कि समाज और देश का नाम भी रोशन करते हैं। पूर्वीचंपारण जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेपुर में कार्यरत कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक मुन्ना कुमार ऐसे ही समर्पित शिक्षकों में शामिल हैं।

शिक्षा के प्रति समर्पण जो विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। पकड़ीदयाल प्रखंड के सिरहा गांव निवासी मुन्ना कुमार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों पर जोर देते हैं। उनके मार्गदर्शन में राजेपुर जैसे छोटे क्षेत्र के विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

क्रि...