नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी कॉलेज में दो दिवसीय टैकॉथान का आयोजन किया गया। संस्थान के समूह निदेशक डॉ सुधीर कुमार ने नवाचार और रचनात्मकता के महत्व को बताया। इस टैकाथोन में विभिन्न विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं इन्सटीट्‌यूट से लगभग 60 टीम ने भाग लिया। टैकाथोन के अन्तर्गत प्रथम दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों द्वारा 24 घण्टे की निरंतर कोडिंग चुनौतियों को हल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...