रांची, अप्रैल 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में सोमवार को स्टैंडर्ड एसेंशियल पेटेंट्स (एसईपी), विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए विधि विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने भाग लेकर बौद्धिक संपदा अधिकार, नवाचार और डिजिटल युग की नियामकीय चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की। इसकी शुरुआत करते हुए एनयूएसआरएल के कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल ने कहा कि वैश्विक तकनीकी मानकों के निर्धारण में एसईपी की भूमिका तेजी से बढ़ रही है और यह नवाचार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण कारक बन चुके हैं। मुख्य अतिथि डॉ जीआर राघवेंद्र- वरिष्ठ सलाहकार (आईपीआर), डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड, ने भारत की बौद्धिक संपदा नीतियों पर कहा कि देश नवाचार और जनहित के बी...