छपरा, सितम्बर 5 -- नगरा, एक संवाददाता। शिक्षण में नवाचार और विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का माहौल उपलब्ध कराने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहा छपरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजयेंद्र कुमार विजय को शिक्षा प्रतिभा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को शिक्षा सारथी की टीम विद्यालय पहुंची और उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को विकसित करने और नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाने में विजयेंद्र कुमार विजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रयासों से विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिली है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: नवाचार से शिक्षा में बदलाव लाने वाले 15 शिक्षक सम्मानित बेहतर शैक्षणिक ...