नवाचार और उद्यमिता विकास को बढ़ावा मिलेगा
रुडकी, सितम्बर 5 -- कलियर, संवाददाता। हरिद्वार विश्वविद्यालय ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य छात्रों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास, इंटर्नशिप, औद्योगिक भ्रमण, लाइव प्रोजेक्ट, विशेषज्ञ व्याख्यान, रोजगार और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। एमओयू के माध्यम से दोनों मिलकर छात्रों के लिए उद्योग आधारित प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुख शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता विकास को बढ़ावा देंगे। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र की व्यावहारिक जरूरतों और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के नवनिर्मित अत्याधुनिक डोम का भी उल्लेख किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.