नवाचार-उद्यमिता को बढ़ावा देने को किया एमओयू
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब एमएनएनआइटी फाउंडेशन (आईआईएचएमएफ) और पीडब्ल्यू स्कूल ऑफ स्टार्टअप्स के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर गुरुवार को नोएडा में हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों, नवाचारियों और भावी उद्यमियों को स्टार्टअप के क्षेत्र में बेहतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, संसाधन और नेटवर्क उपलब्ध कराना है। आईआईएचएमएफ की ओर से निदेशक प्रो. बसंत कुमार और पीडब्ल्यू स्कूल ऑफ स्टार्टअप्स की ओर से प्रमुख रौनक मुस्तफा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पीडब्ल्यू के प्रबंधक-पार्टनरशिप एवं मार्केटिंग गौतम आनंद भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.