गंगापार, अप्रैल 27 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सैदाबाद बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय में इंस्टीट्यूट इनोवेशन कौंसिल, आल इंडिया कौंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में मशरूम कल्टीवेशन टेक्नोलॉजी विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना रहा। प्राचार्य प्रो आशीष जोशी ने कहा कि आज के समय में नवाचार आधारित शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को कौशल-आधारित एवं उद्यमिता उन्मुख गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा मशरूम उत्पादन जैसे क्षेत्रों को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रो जूही सिंह ने मशरूम की उन्नत खेती, पोषण, महत्व त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.