लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बेसिक शिक्षा निदेशालय में स्थित राज्य परियोजना कार्यालय में पीएम श्री योजना व समग्र शिक्षा की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव व अन्य अधिकारियों ने योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में पीएम श्री स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक शिक्षा देने पर जोर दिए जाने के निर्देश दिए गए। यही नहीं यह भी निर्देश दिए गए कि नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाए। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...