बिहारशरीफ, मई 3 -- नवाचार : बिना ईंधन, बिना पंपिंग के ही दवा का छिड़काव करेगा स्प्रेयर पॉलिटेक्निक छात्रों का 'चलते-चलते' स्प्रेयर किसानों के लिए साबित हो सकेगा वरदान छठे सेमेस्टर के छात्रों ने नई मशीन की ईजाद की, समय और पैसे की होगी बचत फोटो: स्प्रेयर 01: अस्थावां राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नई खोज 'व्हील-ड्रिवन मेकैनिकल पेस्टीसाइड स्प्रेयर' मशीन के साथ छात्रों की टीम। अस्थावां, निज संवाददाता पप्पू कुमार। राजकीय पॉलिटेक्निक अस्थावां में यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के छठे सेमेस्टर के छात्रों ने एक अभिनव डिप्लोमा प्रोजेक्ट 'व्हील-ड्रिवन मेकैनिकल पेस्टीसाइड स्प्रेयर' विकसित किया है। उन्होंने इस खोज के माध्यम से अपनी तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। यह स्प्रेयर बिना ईंधन व बिना पंपिंग के ही फसलों पर दवा का छिड़काव करेगा। इन छात्रों का...