औरैया, मार्च 17 -- अजीतमल, संवाददाता। अमावता संकुल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मलगवां मंदिर में मार्च माह की संकुल शिक्षक बैठक उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को मजबूत करना और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी व रुचिकर बनाना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल संकुल शिक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने किया। बैठक में शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों को साझा किया। इस दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में सीखने की पद्धति, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और तकनीकी माध्यमों के प्रभावी प्रयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित मूल्यांकन किया जाएगा और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अभिभावकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.